व्यापार
शेयर बाजार में इतिहास रचा: सेंसेक्स 85,000 के पार, विदेशी निवेशकों ने झोंके अरबों रुपये
भारतीय शेयर बाजार ने आज तेजी का नया कीर्तिमान स्थापित किया। बैंकिंग और आईटी शेयरों में जबरदस्त खरीदारी से बाजार में चौतरफा रौनक देखी गई।
भारतीय इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी ने आज कारोबार के दौरान नया लाइफ-टाइम हाई बनाया। मजबूत वैश्विक संकेतों और खुदरा निवेशकों की बढ़ती भागीदारी ने तेजी को गति दी।
विशेषज्ञों का मानना है कि भारत की मजबूत जीडीपी ग्रोथ और कंपनियों के उत्साहजनक तिमाही नतीजों के चलते विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPIs) लगातार भारतीय बाजारों में निवेश कर रहे हैं।